फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP TET: City reels under traffic snarls on the second day.

यूपी टीईटी : दूसरे दिन जाम के झाम से कराहा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
UP TET: City reels under traffic snarls on the second day.
अमरोहा। यूपी टीईटी के दूसरे दिन शुक्रवार को भी परीक्षा समाप्त होते ही अमरोहा शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की एक साथ आवाजाही से शहर के प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया। हालात ऐसे रहे कि महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को करीब आधा घंटे का समय लगा। जाम खुलवाने के लिए सिविल और ट्रैफिक पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में यूपी टीईटी की दोनों पालियों के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से आठ केंद्र शहर में हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। उनके साथ आए परिजनों और निजी वाहनों के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता गया। हालांकि पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद टीपी नगर चौराहे से बिजनौर रोड स्थित नत्थे खां की मस्जिद तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा जोया रोड ओवरब्रिज, नानकचंद रोड और कैलसा बाईपास मार्ग पर भी वाहनों के पहिये थम गए। देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कई स्थानों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम के कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होते ही शहर में एक बार फिर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। परीक्षा केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों और उनके वाहनों के कारण प्रमुख मार्गों पर दोबारा जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक और सिविल पुलिस ने अतिरिक्त प्रयास कर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला, जिसके बाद देर शाम जाकर लोगों को राहत मिल सकी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा के चलते वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है इसकी वजह से वाहन धीरे-धीरे चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed