फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Taylor locked man and woman in shop, strange noise started coming from inside, youth beat all three

UP: महिला और पुरुष को दुकान में बंद कर गया टेलर, अंदर से आने लगी अजीब आवाज, युवकों ने पकड़ कर तीनों को पीटा

Mon, 06 May 2024 03:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 03:05 PM IST
सार

गजरौला के एक मोहल्ले के युवकों ने महिला समेत दो अन्य की पिटाई कर दी। आरोप है कि टेलर महिला और पुरुष को दुकान के अंदर बंद कर चला गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Taylor locked man and woman in shop, strange noise started coming from inside, youth beat all three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला में अधेड़ टेलर के कमरे में निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड को मोहल्ले के लोगों ने मुरादाबाद की महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। महिला, टेलर और सुरक्षा गार्ड की जमकर पिटाई की। सुरक्षा गार्ड को उसके बेटों के हवाले कर दिया। मकान मालिक ने टेलर से दुकान खाली करा ली।

विज्ञापन


मामला नगर के एक मोहल्ले में बीते दिनों का बताया जा रहा है, लेकिन रविवार को उसका वीडियो वायरल हुआ। थाना क्षेत्र के एक गांव का 53 वर्षीय अधेड़ टेलर नगर के एक मोहल्ले में दुकान करता था। लेडीज कपड़ों की सिलाई का टेलर न होने के बावजूद उसकी दुकान पर महिलाएं आती थीं।
विज्ञापन


अधेड़ टेलर की हरकत संदिग्ध लगने पर मोहल्ले के युवकों ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। बीते दिनों दूसरे समुदाय की एक महिला उसकी दुकान में आई। थोड़ी देर बाद निजी कंपनी का सुरक्षा गार्ड आया। दोनों काे अपनी दुकान में बंद कर बाहर से ताला लगाकर टेलर बाजार में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद टेलर आया। निगरानी कर रहे युवकों के कहने पर टेलर ने दुकान का ताला खोलने में आनाकानी की तो युवकों मकान के अंदर से जाकर दुकान की खिड़की खोल दी। निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।


इसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। टेलर, महिला व सुरक्षा गार्ड की जमकर पिटाई की। महिला ने खुद को मुरादाबाद निवासी बताया। मोहल्लेवासियों ने सुरक्षा गार्ड के बेटों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। महिला को हिदायत देकर भेज दिया।

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed