फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Raped eight-year-old cousin, when condition worsened the accused absconded from home

UP: आठ वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर युवक घर से फरार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Tue, 21 May 2024 10:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 10:56 AM IST
सार

अमरोहा में युवक ने घर में अकेली देख चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर वह फरार हो गया। परिजनों ने पीड़िता को उपचार के लिए भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Raped eight-year-old cousin, when condition worsened the accused absconded from home
सैदनगली पुलिस कर रही आरोपी की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैदनगली में पच्चीस वर्षीय युवक ने अपने घर में ही आठ वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया। परिजन नाजुक हालत में मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


 नगर पंचायत के एक मोहल्ले में दो भाइयों का परिवार रहता है। दोनों के घरों के बीच में दीवार बनी हुई है। दोनों भाई मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की दोपहर बड़े भाई के परिवार के सभी लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसका शादीशुदा पच्चीस वर्षीय बेटा घर पर था। जबकि, युवक की पत्नी भी बाहर गई हुई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवक चाचा के घर पहुंचा और उसकी आठ वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर बुला लिया। यहां कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची के रोने के आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन बदहवास मासूम को गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने उपचार के लिए मासूम बच्ची को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि आरोपी मजदूरी करता है। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

कैसे सुरक्षित रहें बेटियां, अपने ही बने दरिंदे
सैदनगली में आठ साल की बच्ची के साथ हुई ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें अपनों ने ही बेटियों के साथ दरिंदगी की है। ऐसे में लोग यह कहने को मजबूर हैं कि आखिर बेटियां कहां सुरक्षित हैं जब अपने ही उनके साथ दरिंदगी करने लगे हैं। ऐसे में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। 

बेटी के साथ की दरिंदगी में पिता को हुई थी उम्रकैद
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी साढ़े 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। तबीयत बिगड़ने पर एक केंद्र पर किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें पीड़िता सात महीने की गर्भवती पाई गई थी। 14 जून 2022 को बेटे ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। 28 जनवरी 2022 को न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

मामा ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार
रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान की 15 साल की बेटी 28 दिसंबर 2014 को पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी रिश्ते का मामा नईम किशोरी को बहला फुसला कर कर ले गया। पुलिस ने 5 जनवरी 2015 को किशोरी को बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने 2 सितंबर 2023 को आरोपी नईम को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

सौतेले पिता ने की थी बेटी से दरिंदगी
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली विवाहित महिला से दूसरी शादी कर ली थी। इस महिला की 10 साल की एक बेटी भी थी, जिसे शादी के समय अपने साथ लेकर आई थी। आरोपी युवक अपनी 10 साल की बेटी के साथ गलत हरकतें करने लगा। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिता के खिलाफ 3 जनवरी 2023 को मुकदमा दर्ज कराया। दस अप्रैल 2023 को दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed