{"_id":"66596b4414e5760eaa0ae993","slug":"up-police-arrived-at-doorstep-with-the-son-recovery-warrant-mother-died-of-heart-attack-upon-hearing-it-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे के रिकवरी वारंट लेकर चौखट पर पहुंची पुलिस, सुनते ही मां की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस बोली- बीमार थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे के रिकवरी वारंट लेकर चौखट पर पहुंची पुलिस, सुनते ही मां की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस बोली- बीमार थी
Fri, 31 May 2024 11:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 11:46 AM IST
सार
अमरोहा में घर पर पुलिस को देख बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल, अमरोहा पुलिस एक युवक के घर रिकवरी वारंट लेकर पहुंची थी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग पहले से बीमार थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे के रिकवरी वारंट लेकर घर की चौखट पर पहुंची पुलिस को देखकर मूर्ति देवी (55) को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद पुलिस उल्टे पांव वापस लौट गई। परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। आला अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का दावा है कि पुलिस सुबह के समय रिकवरी वारंट की जानकारी देने आरोपी के घर गई थी, लेकिन उसकी मां को हार्ट अटैक शाम के समय आया था।
विज्ञापन
यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी का है। यहां रहने वाले राकेश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने राकेश के रिकवरी वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिसे लेकर मुरादाबाद गेट चौकी प्रभारी अनूप कुमार अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ रिकवरी वारंट लेकर राकेश के घर गए थे। पुलिस घर की चौखट पर पहुंची ही थी, तभी घर में मौजूद राकेश की मां मूर्ति देवी को जब इसकी भनक लगी तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
तबीयत बिगड़ने ही मूर्ति देवी जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों में चीख पुकार मच गई। हार्ट अटैक की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी उल्टे पांव वापस लौट गए। उधर, परिजन मूर्ति देवी को नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अस्पताल से घर ले गए और बाद में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक महिला मूर्ति देवी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मृतक महिला के बेटे राकेश के रिकवरी वारंट थे। इसलिए सुबह के समय पुलिस वारंट की जानकारी देने के लिए गई थी। जबकि महिला को शाम के समय हार्ट अटैक आया था। महिला पहले से ही बीमार चल रही थी।