{"_id":"66a788acc9a292106f0499a8","slug":"up-news-commissioner-is-my-friend-if-he-asks-money-again-i-send-my-son-to-jail-case-registered-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कमिश्नर मेरे खास दोस्त हैं.. दोबारा पैसे मांगे तो बेटे को जेल भिजवा दूंगा, कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कमिश्नर मेरे खास दोस्त हैं.. दोबारा पैसे मांगे तो बेटे को जेल भिजवा दूंगा, कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान
Mon, 29 Jul 2024 05:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:49 PM IST
सार
पुलिस ने कमिश्नर के नाम से धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था। तभी एक पक्ष ने दूसरे को धमकी दी है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमिश्नर मेरे दोस्त हैं... अगर दोबारा रुपये मांगे तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को झूठा मुकदमा लिख कर जेल भिजवा दूंगा, ये धमकी जमीन दिखाकर आठ लाख रुपये हड़पने वाले आरोपियों ने दी। मामले में गजरौला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाली कांता देवी का आरोप है कि क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी सतीश चौहान और उनके बेटे कोशिंदर अच्छे परिचित थे। उनका घर भी आना जाना था। आरोप है कि सतीश चौहान ने दो साल पहले डेढ़ बीघा जमीन ब्रजघाट चौकी से पहले गजरौला की तरफ दिखाई थी।
विज्ञापन
जमीन में मुरादाबाद के रहने वाले प्रदीप कुमार को अपना पार्टनर बताया था। तीनों ने मिलकर जमीन दिखाई और डेढ़ बीघा जमीन की कीमत 15 लख रुपये बताई। आरोपियों ने जमीन को अपने नाम पर दर्ज बताया था।
विज्ञापन
जमीन का सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने 13 दिसंबर 2022 को तीन लाख रुपये मुरादाबाद निवासी प्रदीप कुमार के खाते में ट्रांसफर करा लिए। जबकि दो लाख रुपये 14 दिसंबर 2022 को ट्रांसफर कराए।
आरोप है कि दो दिन बाद फिर आरोपियों ने और रुपयों की मांग शुरू कर दी और 15 दिन के भीतर बैनामा कराने की बात कही। इस दौरान सतीश चौहान और उसके बेटे को कोशिंदर ने तीन लाख रुपये नकद ले लिए।
लेकिन, बाद में जमीन का बैनामा कराने को लेकर टालमटोल करने लगे। जानकारी पर पता चला कि जो जमीन आरोपी सतीश चौहान, कोशिंदर और प्रदीप कुमार ने दिखाई थी वह किसी और की है। पीड़ित कांता देवी का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके आठ लाख रुपये हड़प लिए।
अब आरोपी न तो जमीन का बैनामा करा रहे हैं और न रुपये दे रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने सतीश चौहान, कोशिंदर और प्रदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।