फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: 'Khatron Ki Khiladi' female teacher suspended, had made a reel in the school with a snake around her neck

UP: 'खतरों की खिलाड़ी' महिला शिक्षिका निलंबित, गले में सांप डाल स्कूल में बनाई थी रील..अधिकारी भी रह गए अवाक

Thu, 21 Dec 2023 12:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 12:56 PM IST
सार

स्कूल में बच्चों के सामने गले में सांप डालकर फोटी खिंचवाने और रील बनाने वाली महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन दिन पूर्व गजरौला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानठेर की सहायक शिक्षिका का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

विज्ञापन
UP: 'Khatron Ki Khiladi' female teacher suspended, had made a reel in the school with a snake around her neck
गजरौला में गले में सांप डालकर फोटो खिंचवाती महिला टीचर - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कूल परिसर में गले में सांप डालकर फोटो खिंचवाने वाली शिक्षिका को बीएसए द्वारा निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका का गले में सांप डालकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निलंबन कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व गजरौला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानठेर की सहायक शिक्षिका नीशू रानी का स्कूल समय में गले में सांप डाले फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फोटो में उसके आस पास स्कूली बच्चे खड़े भी हुए हैं। मामला सुर्खियों में आया तो शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर दिया और स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच की। शिक्षिका से इस संबंध में सवाल जवाब भी किए थे। वहीं, बुधवार को बीएसए ने नीशू रानी को निलंबन कर दिया है। बीएसए ने निलंबन आदेश में कहा है कि विद्यालय परिसर में इस तरह के खेलों पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी शिक्षिका ने न केवल स्कूल में सपेरे को बुलाया, बल्कि स्वयं भी गले में सांप डाल कर रखा। इस दौरान बच्चे भी उनके आस पास घेरा बनाकर खड़े रहे। निलंबन अवधि में शिक्षिका को इसी विद्यालय से संबद्ध किया गया है।

स्कूलों में इस तरह के खेलों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी शिक्षिका ने विद्यालय समय में अपने साथ साथ बच्चों की जान को भी खतरे में डाला है। शिक्षिका को निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच बीईओ मुख्यालय को सौंपी गई। - डॉ. मोनिका, बीएसए

इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी शिक्षिकाएं 

केस एक: करीब एक सप्ताह पूर्व जोया ब्लॉक के संविलियन विद्यालय गफ्फारपुर में बच्चों से सिलिंडर उठवाने की वीडियो वायरल होने पर मुख्य अध्यापक समेत तीन शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया।



केस-दो: गजरौला ब्लॉक के गांव खुंगावली के संविलियन विद्यालय की चार शिक्षिकाओं की बीते 28 सितंबर को फिल्मी गानों पर डांस करते उनकी रील बनाते हुए वायरल हुई वीडियो से शिक्षा विभाग खासा चर्चा में रहा। इसकी जांच गंगेश्वरी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए गजरौला के खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद का जवाब तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed