फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP is no longer a Bimaru state, it is now a good state: Malik

बीमारू नहीं, यूपी है अब उत्तम प्रदेश : मलिक

Sat, 25 Jan 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP is no longer a Bimaru state, it is now a good state: Malik
कलक्ट्रेट में यूपी दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी में लगी स्टाल का अवलोकन करते प्रभारी मंत्री केपी मल
अमरोहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभागीय प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने की। इस दौरान उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू नहीं, बल्कि उत्तम प्रदेश बन गया है। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदेश के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा उद्यान विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, आयुष व होम्योपैथी विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य विभाग और महिला कल्याण विभाग आदि की प्रदर्शनी में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
कृषि सब्सिडी से लाभांवित लाभार्थियों को चाबी सौंपकर किसानों को सम्मानित भी किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं बच्चों और मिल्ट्स रेसिपी में अहम योगदान देने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि ऐसे प्रदेश में जन्म लिया जिसकी राजनीतिक, भौगोलिक व धार्मिक स्थिति बहुत अच्छी है। पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में उत्तम प्रदेश बनाया है। एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह वह प्रदेश है जिसकी अर्थव्यवस्था पूरे भारत में नंबर दो पर है, जहां सबसे बड़ा धार्मिक मेला प्रयागराज में लगा है। सबसे पुरानी नगरी काशी और प्रयागराज है। यहां 13 एक्सप्रेस-वे व 21 एयरपोर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजीव तरारा ने कहा कि यूपी ने सबसे अधिक प्रधानमंत्री देश को दिए हैं। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि हम विकास और विरासत लेकर अपने प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, एसपी अमित कुमार आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, आदि भी मौजूद रहे। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सभी आगंतुकाें को आभार जताया।
दिव्यांगों को वितरित किए सहायक उपकरण

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने दिव्यांगों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की और से आयोजित हुए कार्यक्रम के तहत 310 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, 123 को कान की मशीन, 09 स्मार्टकेन एवं 42 एडीएल किट का वितरण किया गया।
किसानों को दी नई गन्ना प्रजातियाें की जानकारी

स्थापना दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट सभागार में गन्ना महोत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें रेड रॉट बीमारी से ग्रसित गन्ना प्रजाति 0238 की बोआई न करने की अपील के साथ ही विकल्प के तौर पर कई नई गन्ना प्रजाति को -0118, को-15023, कोसा-13235, कोसा-16233, सीओएलके-14201, कोसा-13231, कोसा-17231 आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने बेहतर गन्ना उत्पादन करने वाले किसान कुलवंत सिंह ग्राम घन्सूरपुर को प्रथम, नरदेव सिंह ग्राम रसूलपुर गुर्जर को दूसरे व वीर सिंह ग्राम शकरपुर को तीसरा स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सराहनीय कार्य करने पर विभागीय लिपिक अमातुल महताब अली, सूरजपाल सिंह गन्ना पर्यवेक्षक सहित कुल नौ कार्मिकों सम्मानित भी किया गया। डीसीओ मनोज कुमार ने विभागीय जानकारी दी।

आयुष विभाग ने किया औषधियों का वितरण

प्रदर्शनी में आयुष विभाग ने भी कैंप का आयोजन किया गया। जहां 460 लोगाें का औषधियों का वितरण किया गया। आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.अंशु शर्मा एवं आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed