फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Girlfriend threatened lover house night, young man absconds with family after watching high voltage drama

UP: रात को प्रेमी के घर आ धमकी प्रेमिका, हाईवोल्टेज ड्रामा देख युवक फरार, अब केस में पुलिस की एंट्री

Thu, 18 Jan 2024 08:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 08:02 PM IST
सार

डिडौली में शादी करने से मना करने पर भड़की युवती ने युवक के घर जाकर हंगामा काटा। हाई वोल्टेज ड्रामा देख युवक परिजनों के साथ घर से भाग गया। इसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस ने युवक और परिजनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
UP: Girlfriend threatened lover house night, young man absconds with family after watching high voltage drama
अमरोहा में युवक के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिडौली में प्रेमी के घर पहुंच कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाली युवती ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग डिडौली गांव के ही युवक से चल रहा था।

विज्ञापन


दोनों एक साथ कोचिंग करते थे। प्रेम प्रसंग के चार साल बीतने के बाद प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं हैं। अचानक युवक शादी करने से मुकर गया। उसने बात करनी छोड़ दी। जिससे नाराज युवती मंगलवार की रात प्रेमी के घर  धमक गई और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रेमिका बोली जब शादी नहीं करनी थी तो मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की। युवती का हंगामा देखते ही प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बाद में परिजनों के साथ मिलकर घर में ताला लगाकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर कोतवाली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां समझाकर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी अरुण चिकारा के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed