फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP elections 2022 FIR registered against 88 including SP candidates and their supporters in Hasanpur amroha

UP Election 2022: हसनपुर में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों समेत 88 पर एफआईआर, जानिए क्या है मामला

Tue, 01 Feb 2022 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 11:44 AM IST
सार

अमरोहा में पुलिस ने सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर और उनके समर्थकों समेत 88 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सपा प्रत्याशी पर यह तीसरा केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
UP elections 2022 FIR registered against 88 including SP candidates and their supporters in Hasanpur amroha
सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने में मामले में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर और उनके समर्थकों समेत 88 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सपा प्रत्याशी पर यह तीसरा केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


सीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम को हसनपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर ने पार्टी के जिला महासचिव आरिफ अख्तर के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों को इकट्ठा करके मोहल्ला कुरैशियान में जुलूस निकाला था। भीड़ में सभी लोग बिना मात्र लगाए हुए थे। साथ ही बगैर अनुमति जुलूस निकाल कर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। जिसके आधार पर एसआई सुनील कुमार शर्मा की तहरीर पर प्रत्याशी मुखिया गुर्जर, जिला महासचिव आरिफ अख्तर, पराईम उर्फ मिटू, चौधरी शकील, वाजिद इदरीशी, शाहिद कुरेशी, शाहनवाज आलम, कलीम और 75-80 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सपा प्रत्याशी पर अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सीओ ने बताया कि सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर आईपीसी की धारा 188, 269 और महामारी अधिनियम-3 के तहत केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed