{"_id":"68c001be7f065fb98d016cc4","slug":"up-consolidation-accountant-arrested-in-amroha-while-taking-a-bribe-of-20-thousand-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमरोहा में 20 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, किसान से काम के बदले मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमरोहा में 20 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, किसान से काम के बदले मांगी थी रकम
Tue, 09 Sep 2025 04:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 09 Sep 2025 04:00 PM IST
सार
अमरोहा में मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले पांच साल से हसनपुर तहसील में तैनात था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को अमरोहा में कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग के लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल पिछले पांच साल से हसनपुर तहसील में तैनात था। आरोप है कि वह किसानों के कार्य निस्तारण के बदले रिश्वत की मांग करता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक किसान ने लेखपाल की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को पकड़ लिया। जैसे ही आरोपी ने किसान से 20 हजार रुपये लिए टीम ने मौके पर छापा मार उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के मुडभर गांव निवासी के रूप में हुई है। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। इसके बाद उसे थाने में सौंप दिया गया। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन