फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: car crushed friends standing service lane highway in Amroha, both died on spot

UP: अमरोहा में बड़ा हादसा, हाईवे के सर्विस लेन पर खड़े दोस्तों को कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Sat, 02 Dec 2023 01:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 01:47 PM IST
सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों युवक गजरौला जा रहे थे। इस बीच वह  रजबपुर बॉर्डर पर स्थित होटल के सामने सर्विस रोड पर खड़े हो गए। तभी गजरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया।

विज्ञापन
UP: car crushed friends standing service lane highway in Amroha, both died on spot
अमरोहा में हुए सड़क हादसा में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर खड़े दो दोस्तों को तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बगड़पुर माफी के रहने वाले ओमकार (25) और उसका दोस्त कोमिल (22) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


ओमकार सिंह किसान देवेंद्र सिंह और कोमिल बगड़पुर माफी गांव के ही रहने वाले रमेश सिंह के बेटे थे।  सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात ओमकार अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त कोमिल के साथ किसी काम गजरौला की तरफ से गांव आ रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों गजरौला रजबपुर के बॉर्डर पर स्थित मोगा होटल के सामने ओवरब्रिज के नीचे उतरकर सर्विस रोड पर खड़े हो गए। तभी गजरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों घायलों को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने दोनों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया।


सीओ ने बताया कि मामले में मृतक ओमकार के भाई गुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed