फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kamal says brother to aafak bakari

कमाल ने आफाक को बताया था छोटा भाई और वतन की शान

Wed, 07 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 07 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
kamal says brother to aafak bakari
afaq - फोटो : amarujala
 पांच हजार से अधिक लड़कियों को जीबी रोड के कोठे पर नीलाम कर चुके आफाक बाकरी के साथ यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कमाल अख्तर को आफाक बाकरी की शान में कसीदे पढ़ते दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने से जिले की सियासत में फिर भूचाल आ गया है।
विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो में आफाक बाकरी यूपी के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर के साथ मौजूद है। वीडियो में मंत्री कह रहे हैं कि आफाक बाकरी उनके छोटे भाई हैं और वतन की शान हैं। मंच से वह कई बार कमाल अख्तर की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। आफाक हसनपुर के पास उझारी कस्बे का रहने वाला है, इसी गांव में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का भी घर है। आफाक और उसकी बीवी सायरा बेगम को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


जीबी रोड पर कोठे चलाने वाले आफाक और उसकी बीवी सायरा की गिरफ्तारी के बाद से कई सियासी हस्तियों के साथ आफाक की तस्वीरें सामने आई हैं। दर्जा राज्य मंत्री मौलाना जावेद आब्दी के साथ सबसे पहले उसकी तस्वीरें मिली थीं। इसके बाद कई कद्दावर मंत्रियों के साथ भी आफाक तस्वीरों में नजर आया। लेकिन अब सामने आए वीडियो ने कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में आफाक बाकरी और कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के बीच काफी नजदीकी संबंधों की झलक दिख रही है। इससे पहले मौलाना जावेद आब्दी भी कह चुके हैं कि उनका सीधे तौर पर आफाक से कोई रिश्ता नहीं है, वह तो कमाल अख्तर के जिद करने पर बाकरी के प्रोग्राम में मजबूरन चले गए थे। जो वीडियो वायरल हुई है वह दिल्ली में आफाक बाकरी की ओर से मदर्स डे के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की बताई जा रही है। वीडियो में पांच हजार लड़कियों को सेक्स की मंडी में बेच डालने वाला आफाक बाकरी कन्या भ्रूण हत्या पर भाषण देता नजर आ रहा है।



मैं राजनीतिक आदमी हूं। मैं तमाम आयोजनों में जाता रहता हूं, वहां पर मस्जिद की तामीर का कार्यक्रम था। उसमें निमंत्रण पर मैं गया था, अपने संबोधन में आयोजक के संबंध में कुछ तो कहना पड़ता है। अब नकाब के पीछे कौन है, मैं क्या जानता हूं। आफाक से मेरा कोई संबंध नहीं है।
- कमाल अख्तर, खाद्य एवं रसद मंत्री, यूपी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed