फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Boy and girl were caught in hotel, four days after marriage lover said - I will not live together anymore

UP: होटल में पकड़े गए थे युवक-युवती, फिर परिजनों ने करवाई शादी..चार दिन बाद ही प्रेमी बोला- अब साथ नहीं रहूंगा

Mon, 04 Mar 2024 12:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 12:31 PM IST
सार

अमरोहा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की परिजनों ने शादी करवा दी थी। इसके चार दिन बाद ही युवक ने युवती को साथ रखने से मना कर दिया है। इससे नाराज युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
UP: Boy and girl were caught in hotel, four days after marriage lover said - I will not live together anymore
युवती ने पुलिस से की शिकायत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंडी धनौरा में प्रेमी युगल को होटल में पकड़ने पर परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के चार दिन बाद ही पति ने पत्नी बनी प्रेमिका को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। पत्नी अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उसने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


युवक थाना क्षेत्र के एक गांव व युवती थाना नौगांवा सादात के एक गांव की रहने वाली है। बीते बुधवार को अमरोहा रोड पर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर प्रेमी के परिजन भी होटल पहुंच गए। यहां उनके परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद पत्नी बनी प्रेमिका अपने पति के साथ ससुराल चली गई। शुक्रवार को युवती का भाई उसकी ससुराल से विदा करा कर उसे मायके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि अब उसका पति उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। युवती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी।

एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप का कहना है कि युवक पक्ष को बुलाया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

युवती के साथ छेड़छाड़ में सात लोगों के खिलाफ केस 

युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पिता की मौत के बाद एक युवक उस पर बुरी नजर रखता है।

एक दिन उपले पाथने के दौरान युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकी देते हुए चला गया। बाद में फिर आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध किया तो युवक दीपक व उसके पिता नैन सिंह व चार अन्य लोग घर में घुस आए।

उन्होंने उसकी मां के साथ मारपीट की तथा दीपक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed