फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board Result 2024: Kajal of Amroha got second place in class 10th, students excited to see the result.

UP Board Result 2024: हाईस्कूल में कम अंक मिलने की कसर इंटर में पूरी की, काजल बोली- सोशल मीडिया से दूर रहें

Sat, 20 Apr 2024 02:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 02:23 PM IST
सार

अमरोहा की काजल सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूर रहीं। उन्होंने कहा कि लगातार पढ़ाई करने से रिवीजन होता रहता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता को दिया है। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024: Kajal of Amroha got second place in class 10th, students excited to see the result.
अमरोहा की काजल की सफलता में मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा की काजल सिंह ने यूपी बोर्ड की इंटर की टॉप-10 सूची में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। आरएसडीएम इंटर कॉलेज सलेमपुर गोसाईं की छात्रा काजल सिंह ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में जिले की मंतशा यूपी की टॉप-10 सूची में आठवें नंबर पर हैं। आरएसएम सिख इंटर कॉलेज खंडसाल कलां की छात्रा मंतशा को 97.17 प्रतिशत अंक मिले हैं। इंटर की टॉप-10 सूची में 11 छात्र-छात्राओं के जगह बनाने से अमरोहा ओवरऑल रिजल्ट में यूपी में पहले स्थान पर है।

विज्ञापन

आईएएस बनना है काजल का लक्ष्य
 97.60 प्रतिशत अंक से इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर व प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरव की अनुभूति प्रदान करने वाली होनहार छात्रा काजल सिंह आगे की पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता पर बोझ बनना नहीं चाहती  हैं। वह पहले बीटेक कर इंजीनियर बन कर अपने पैरों पर खड़ी होंगी।

इसके बाद आईएएस की तैयारी करेंगी। मूलरूप से बछरायूं के बकाबाद मोहल्ला निवासी पेशे से शिक्षक राम बहादुर सिंह की बेटी काजल सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह गजरौला के सलेमपुर गौसाईं के रामसरन स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर कॉलेज स्टाफ खुशी से झूम उठा। मगर काजल सिंह को खुशी में घबराहट हो गई। माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लग गया। वह अपनी पढ़ाई के लिए माता अनीता सिंह और पिता को श्रेय देती हैं। वह प्रतिदिन 14 घंटे पढ़ाई करती हैं। उनका कहना है कि वह पहले बीटेक कर इंजीनियर बन कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। जिससे माता-पिता पर बोझ न बन सकें। इसके बाद आईएएस की तैयारी करेंगी।

विज्ञापन

मां भी रात भर जाग कर करती थीं पढ़ाई की निगरानी
काजल सिंह की मां अनीता सिंह गृहिणी हैं। वह इंटर तक पढ़ी हैं। रात को बेटी की पढ़ाई के लिए खुद दो बजे तक जागती थीं। काजल सिंह पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रही हैं। वह हाईस्कूल में पूरे जिले में पांचवें स्थान पर रहीं। काजल सिंह के पिता शुरू में प्राइवेट तौर पर शिक्षण कार्य करते थे।

बाद में 2012 में उनकी बतौर शिक्षक सरकारी नौकरी लग गई।  2018 में अमरोहा जिले में आए तो बेटी काजल सिंह का प्रवेश सलेमपुर गौसाईं के रामसरन स्मारक इंटर कॉलेज में करा दिया। इसी में शुरू में राम बहादुर सिंह ने शिक्षण कार्य किया था। फिलहाल वह राजकीय इंटर कॉलेज जब्दा में पढ़ा रहे हैं। 

मध्यम वर्ग के परिवार की राधिका ने हासिल किया मुकाम
किसान की बेटी राधिका आईपीएस बनना चाहती हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिले में टॉप टेन की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की राधिका आईपीएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। इसके लिए वह खूब मेहनत कर रही है।

पिता संजय कुमार किसान है। जबकि माता वीरवती गृहणी हैं। वह मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के पारा खालसा गांव के रहने वाली हैं। बेटी की कामयाबी पर उनके पिता संजय कुमार और बीरवती बेहद खुश हैं। पिता संजय कुमार भी बेटी राधिका के सपने को साकार करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 

लाक्षी शिक्षिका, आईएएस बनना चाहती हैं रितिका
यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में यूपी और जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाने वाली छात्राएं शिक्षिका, डॉक्टर व आईएएस अधिकारी बनने का सपना संजोए हुए हैं।  क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ निवासी किसान सुनील कुमार की बेटी लाक्षी ने श्रीमती धनवती देवी इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा पास की है। 500 में से 481 अंक प्राप्त कर जिले की सूची में पांचवां और प्रदेश की सूची में 9 वां स्थान हासिल किया है।

लाक्षी ने बताया कि वह शिक्षिका बनना चाहती है। लाक्षी की मां गृहिणी हैं। लाक्षी ने आठ घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। विद्यालय में प्रधानाचार्य पिंटू चौहान समेत समस्त स्टाफ ने छात्रा का स्वागत किया। उधर, आरपीएस इंटर कालेज रजोहा से कक्षा 12 की परीक्षा पास कर जिले की सूची में पांचवां और यूपी में 9 वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रितिका का सपना आईएएस अफसर बनने का है।

उनके पिता किसान और मां गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य टेकचंद सिंह ने स्टाफ के साथ छात्रा के सम्मानित किया। उधर, गांव पौरारा निवासी पूनम ने बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज रहरा से 12 की परीक्षा पास की है। जिले की सूची में पूनम का 10वां स्थान है। पूनम के पिता आनंद कुमार गांव मेडिकल चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। पूनम डॉक्टर बनना चाहती हैं। विद्यालय में छात्रा का स्वागत किया गया। यहां प्रबंधक ब्रह्मदत्त त्यागी, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा आदि रहे। 

जज बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं रिचा
यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में जिला टॉपटेन में तीसरा स्थान हासिल करने वाली रिचा आर्य ने प्रदेश की सूची में भी सातवां स्थान हासिल किया है। रिचा जज बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता जोगिंदर आर्य किसान हैं। जबकि माता कविता देवी गृिहणी है।

रिचा आर्य तीन बहनों में सबसे छोटी हैं, उनकी बड़ी बहन दीपांशी आर्य और निधिका आर्य भी इंटर की परीक्षा में टॉपटेन की सूची में शामिल रही थीं। रिचा आर्य पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर है। वह सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर रहती है। उनका कहना है कि न्यायपालिका के पास सुप्रीम पावर है। इसलिए उन्होंने जज बनने का फैसला किया है। वह जज बनकर देश की सेवा करेंगी।

दूधिया की बेटी ने संजोया इंजीनियर बनने का सपना
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूधिया साबिर अली की बेटी नूरअफशा ने भी आसमान छू लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टॉपटेन सूची में सातवीं रैंक हासिल की है। जबकि जिले की टॉपटेन सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। बेटी की कामयाबी पर परिजनों में खुशी का माहौल है। अमर उजाला से बातचीत करते हुए नूरअफशा ने बताया कि वह  इंजीनियर बनना चाहती हैं। जाजरू गांव की रहने वाली नूरअफशा के पिता साबिर अली दूध का काम करते हैं। जबकि उनकी मां नजर खातून गृहणी है। नूरअफशा छह भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी कामयाबी पर परिचितों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं नूतन 
इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉपटेन सूची में दूसरा स्थान पाने वाली भारत माता इंटर कॉलेज डाईडेरा की छात्रा नूतन यादव ने प्रदेश में भी पांचवां स्थान हासिल किया है। वह देहात थानाक्षेत्र के मिलक अदलपुर ताज की रहने वाली हैं। उन्होंने हाई स्कूल में भी जिला टॉप किया था। बेटी की कामयाबी पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

नूतन यादव आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके पिता गजेंद्र सिंह किसान है। जबकि माता कविता देवी गृहणी हैं। सात भाई बहनों में चौथे नंबर की नूतन यादव पढ़ने में होनहार है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी।

उनका कहना है कि स्कूल में छह घंटे पढ़ाई करने के बाद वह घर पर भी 6 से 8 घंटे रोजाना पढ़ाई करती हैं। उन्होंने मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत के लिए किया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से दूरी बनाकर रखी। नूतन यादव आईएएस बनने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। 

आईएएस बनना चाहता है पलक 
हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली तुषार पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा पलक का कहना है कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। उसने परीक्षा की तैयारी के लिए आठ घंटे तक पढ़ाई की। इस दौरान सोशल मीडिया से भी पूरी दूरी बना कर रखी। इंटर की परीक्षा में जनपद मेंं  छठा स्थान प्राप्त करने वाली कृष्णा सारस्वत बाल इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी की छात्रा सुहालिया भी आगे चलकर आईएएएस अधिकारी बनना चाहती है।

इसी कॉलेज की यशिका ने हाईस्कूल में पांचवीं, वर्षा सागर ने सातवीं रैंक हासिल की। एसकेएम इंटर कॉलेज घंसूरपुर माफी के छात्र हिमांशु ने इंटरमीडिएट में जनपद में छठा स्थान प्राप्त किया। हिमांशु ने आईआईटी इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। सभी टॉपर्स अपनी सफलता के लिए माता-पिता के अलावा अपने शिक्षकों को श्रेय देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed