{"_id":"65d51cf5f9886270690e1d74","slug":"up-board-exams-from-tomorrow-question-papers-reached-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114193-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कल से परीक्षाएं, केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कल से परीक्षाएं, केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
अमरोहा। गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षाओं की तैयारियां को अंतिम रूप में देने में लगा हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाए जाने के बाद मंगलवार को सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रश्नपत्रों को पहुंचाया दिया गया। इसके साथ ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप सिटिंग प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
नौ मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। जिले में 79 केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर के 53383 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड के निर्देशों के तहत परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थियों को कॉलेज से प्रवेशपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं इस बार कक्ष निरीक्षकों को भी बोर्ड द्वारा परिचयपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचाए जाने के बाद मंगलवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रश्नपत्र भी पहुंचा दिए गए। प्रश्नपत्र केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखवाए गए हैं, जोकि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान भी तैयार किया जा रहा है। बोर्ड के निर्देशों के तहत ही परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषयों के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक अथवा रिलीवर के तौर पर ड्यूटी नहीं लगाई जा सकेगी।
-- -- -
परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड के निर्देशों के तहत ही परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा पूर्णत: नकलविहीन एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी। परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
- विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
-- -- -- -- -- -