{"_id":"67cf40f61be3fdca6204cc16","slug":"up-board-examination-divisional-supervisor-inspected-the-control-room-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-135853-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: मंडलीय पर्यवेक्षक ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: मंडलीय पर्यवेक्षक ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
Tue, 11 Mar 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की इंटर की व्यवसायिक शिक्षा तथा भूगोल व हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर कड़ी निगरानी बरती गई। मंडलीय पर्यवेक्षक दीपचंद ने भी देर रात जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
सोमवार को दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में जहां हाईस्कूल की चित्रकला व इंटर की व्यवसायिक शिक्षा जबकि दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा आयोजित की गई है। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सचल दस्ते भी सक्रिय रहे। दोनों पालियों में 1865 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। देर शाम समग्र शिक्षा माध्यमिक के उपनिदेशक व मंडलीय पर्यवेक्षक दीपचंद ने भी जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईओएस भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मंडलीय पर्यवेक्षक कल परीक्षा के दौरान केंद्रों का दौरा भी करेंगे।
-- -