फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board exam ends with English paper

Amroha News: अंग्रेजी के पेपर के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त

Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam ends with English paper
अमरोहा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा छूटने के बाद बाहर आतीं छात्रा। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

पिछले 17 दिनों से चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का बुधवार को समापन हो गया। आखिरी दिन पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू व इंटर की व्यवसायिक शिक्षा और दूसरी पाली में इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित हुई। पेपर देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए जश्न मनाया। परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
लंबी तैयारियों के बाद शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई। 71 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा 51058 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पूरे जिले को चार जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया था। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां की गई। परीक्षा केंद्र 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहे। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र पर सुरक्षित रखी गई। बुधवार को सबसे आखिरी पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन होने के बाद कॉलेजों में शिक्षकों ने होली के मौके पर एक दूसरे को रंग लगाया। वहीं परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी भी होली के रंग में सरोबार हो गए तथा गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी एक दूसरे से पेपर मिलानकर अपने नंबरों को आकलन भी किया। परीक्षा को लेकर बच्चों ने संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1233 ने छोड़ी परीक्षा
आखिरी दिन दोनों पालियों में 1233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू के 67 व इंटर व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा में कुल आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी व कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 23709 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 22551 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 1158 ने परीक्षा छोड़ दी।


सभी पेपर ठीक हुए हैं। अंग्रेजी के पेपर के लिए मन में थोड़ा डर था। लेकिन पेपर को पढ़ने के बाद वह भी दूर हो गया। ग्रामर थोड़ा परेशान करने वाली थी। कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ। - प्रतिभा
--

अन्य पेपरों के साथ ही अंग्रेजी का पेपर भी ठीक हुआ है। पहले पूरा पेपर पढ़ने के बाद ही उसको हल करना शुरू किया। पेपर मुश्किल नहीं था। जो कक्षा में पढ़ाया गया था, उसी में से प्रश्न पूछे गए थे। - जोया उमर
--

अंग्रेजी के पेपर के साथ ही परीक्षाओं का समय बीत गया है। सभी पेपर उम्मीदों के अनुरूप ही हुए हैं। अंग्रेजी के कुछ सवालों ने परेशान जरूर किया। लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है।- तशबी
--

परीक्षा ठीक बीती है। उम्मीद के अनुरूप ही सभी पेपर हुए हैं। अंग्रेजी के पेपर में सभी सवालों को हल किया। हालांकि ग्रामर के पेपर में कुछ परेशानी जरूर हुई। लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक हुए हैं।- नाजिया

-------

परीक्षा पूरी, अब मूल्यांकन की बारी
अमरोहा। परीक्षा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद जिले में अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं जेएसएच इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां परीक्षकों की तैनाती करते हुए उनकी ड्यूटी भी भेज दी गई है। राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज में इंटर व एकेके इंटर कॉलेज व जेएसएच इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। पिछली परीक्षाओं के दौरान डिबार किए गए 73 शिक्षकों के मूल्यांकन पर रोक लगाई गई है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed