फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board Exam: Chemistry equations confused students

यूपी बोर्ड परीक्षा: रसायन विज्ञान के समीकरणों ने उलझाया

Sun, 09 Mar 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Chemistry equations confused students
अमरोहा। यूपी बोर्ड के तहत शनिवार को दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन हुआ। पहली पाली में जहां हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई, वहीं दूसरी पाली में इंटर की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र परीक्षा आयोजित हुई। दोनों पालियों में कुल 25971 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बरती गई। रसायन विज्ञान के पेपर ने बच्चों को कुछ हद तक परेशान किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की और बढ़ रही हैं। शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 7689 व इंटर के रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र के पेपर में कुल 18282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दोनों पालियों में 1446 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों परीक्षाओं को लेकर सुबह से ही कड़ी निगरानी रखी गई। सघन तलाशी के बाद ही बच्चों को प्रवेश मिला। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगेहबानी की गई। केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। रसायन विज्ञान की परीक्षा देकर बाहर आए बच्चों ने बताया कि पेपर मुश्किल तो नहीं था, लेकिन कुछ सवालों ने उलझा दिया। जिससे पेपर को हल करने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन



पेपर को लेकर काफी घबराहट थी। काफी दिनों से परीक्षा की तैयारी की थी। पेपर अधिक कठिन तो नहीं था। लेकिन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कुछ सवालों परेशान किया। पेपर ठीक हुआ है। - रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


रसायन विज्ञान का पेपर थोड़ा कठिन तो जरूर था। लेकिन सभी सवालों को हल किया है। विश्वास है कि अच्छे नंबर आएंगे। बहुविकल्पीय सवाल नंबर बढ़ाने में मदद करेंगे। - रानी
--
रसायन विज्ञान में अधिकांश रिएक्शन से संबंधित सवाल थे। जिनको हल कर दिया। कुछ सवाल कठिन भी आए थे। जिनको हल करने मे परेशानी भी हुई। कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है। - शादाब


पेपर को लेकर पहले से ही तैयारी की थी। पूरा पेपर हल करने के बाद ही उसको हल करना शुरू किया। पेपर ठीक आया था। लेकिन कुछ समीकरणों ने उलझाया जरूर। पेपर ठीक हुआ है। - अंकित कुमार


सीबीएसई गणित के पेपर में 15 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
अमरोहा। शनिवार को सीबीएसई का गणित विषय का पेपर हुआ। सभी दस केद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 1067 के सापेक्ष 1052 परीक्षार्थी शामिल रहे। जबकि 15 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रखी गई। सीबीएसई के जिला कोऑर्डीनेटर राहुल अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई है।
---- ----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed