फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Application for compartment exam starts today

यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application for compartment exam starts today
अमरोहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम आने के बाद रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा का सहारा ले सकते हैं। सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसकी अंतिम तिथि 10 जून है। ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। अब कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए 256.50 रुपये का परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से जमा कराना होगा। जबकि इंटर के लिए मानविकी, विज्ञान व वाणिज्यिक वर्ग से सम्मिलित हुए परीक्षार्थी एक विषय में कृषि भाग-1 व भाग-2 में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र व व्यवसायिक वर्ग के ट्रेड विषय में किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 306 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed