{"_id":"67bb70b1fa154f12640f86fd","slug":"up-board-51058-students-will-appear-for-the-exam-at-71-centers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134894-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 71 केंद्रों पर 51058 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 71 केंद्रों पर 51058 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सूची में अपनी कक्ष नंबर देखतीं छात्राएं। संवाद
अमरोहा। लंबी तैयारियों के बाद सोमवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले के कुल 71 परीक्षा केंद्रों पर 51058 परीक्षार्थियों का इम्तिहान होगा। एक दिन पहले रविवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
सोमवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर पहले से ही सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। रविवार को सीट की जानकारी लेने के लिए छात्र केंद्रों पर भी पहुंचे। परीक्षा के लिए पूरे जिले को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है।
परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। परीक्षा केंद्र 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। प्रश्नपत्र भी स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में बने संकलन केंद्र पर सुरक्षित रखी जाएंगी।
विज्ञापन
पहले दिन हिंदी व सैन्य विज्ञान का पेपर
बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी के अनुसार हाईस्कूल की सुबह की पाली में हिंदी व दूसरी पाली में हेल्थ केयर का पेपर होगा, जबकि इंटर की पहली पाली में सैन्य विज्ञान व दूसरी पाली में हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा ।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। राजकीय पुस्तकालय में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्राें पर निगाह रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर कोई भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर सकेगा। जिला स्तर पर निगरानी के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालय व बोर्ड भी परीक्षा केंद्र पर नजर रखेगा।
चार जोन व 12 सेक्टर में बांटा जिला
परीक्षा के लिए जिले को चार जोन व 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 142 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। जोकि छह-छह दिन अपनी ड्यूटी करेंगे।
3819 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए
परीक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए 71 केंद्रों पर 3819 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग से 2780 तथा बेसिक शिक्षा विभाग से 1039 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
मोबाइल का प्रयोग रहेगा प्रतिबंधित
परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। साथ ही परीक्षार्थियों को भी किसी तरह के इलैक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पहुंचे
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए बेहतर रहेगा कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंच जाए। जिससे उन्हें सीट को देखने व परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सचल दल करेंगे निगरानी
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए छह सचल दल भी बनाए गए हैं। जो केंद्रों की निगरानी करेंगे। साथ ही केंद्राें पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश-
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र लेकर आएं।
- बालिका परीक्षार्थी की तलाशी शिक्षिकाएं लेंगी।
- उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड या अन्य फोटो युक्त पहचानपत्र साथ लेकर आएं।
- स्मार्ट घड़ी, मोबाइल, केलकुलेटर आदि उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।
- परीक्षा के दिन परीक्षार्थी अपने साथ कई पेन लेकर आएं।
- किसी भी प्रकार की नकल की कोशिश पर होगी कड़ी कार्रवाई।
- परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शी रूप से आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी भी किसी तरह की नकल सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचे। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -