{"_id":"636d51444399df4b39615ad0","slug":"up-beat-jharkhand-and-delhi-beat-bengal-jpnagar-news-mbd4469420116","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ने झारखंड और दिल्ली ने बंगाल को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ने झारखंड और दिल्ली ने बंगाल को दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायाब अब्बासी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर सुपर सेवन क्रिकेट के तहत बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले गए। जिसमें उत्तर प्रदेश ने झारखंड, दिल्ली ने बंगाल, जम्मू कश्मीर ने दिल्ली एनसीआर को मात दी।
पहला मैच झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। मैच काफी रोमांचक हुआ। झारखंड ने पहले खेलते हुए 59 रन 6 विकेट खोकर बनाए। जिसमें झारखंड के बल्लेबाज कौशल ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने बिना विकेट खोए तीन ओवर एक गेंद में 60 रन बनाए और मैच जीत लिया। नितीश ने उत्तर प्रदेश की तरफ से सर्वाधिक 34 रन बनाए और उत्तर प्रदेश की जीत सुनिश्चित की। दूसरा मैच दिल्ली और बंगाल के बीच हुआ। जिसमें बंगाल ने 95 रन तीन विकेट के नुकसान पर बनाए। दिल्ली ने चार विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। दिल्ली ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच जम्मू-कश्मीर और दिल्ली एनसीआर के बीच हुआ। जिसमें कश्मीर ने 158 रन बनाए। आबिद नबी ने सबसे अधिक 81 रन बनाए। सात ओवर के मैच में एक भी विकेट नहीं गिरा। दिल्ली एनसीआर की टीम मात्र 31 रन बनाकर आउट हो गई और इस तरह से दिल्ली एनसीआर की टीम मुकाबला हार गई। अंपायर अनिल अरोड़ा, राजेश शर्मा रहे जबकि स्कोरर की भूमिका विकास शर्मा ने निभाई। इस दौरान तारिक अजीम, कोच असलम सिद्दीकी, बदरूद्दीन सिद्दीकी, वसीम वेग, कसीम अशरफ, फैज, नदीम आदि मौजूद रहे।