फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Action against Inspector in student case, accused of molestation in custody, Police deployed in area

UP: छात्रा की खुदकुशी में इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई, छेड़खानी के आरोपी हिरासत में.. इलाके में पुलिस तैनात

Thu, 18 Jan 2024 12:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 12:23 PM IST
सार

मंडी धनौरा में छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आहत छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। मामले में तूल पकड़ता देख इंस्पेक्टर को हटा दिया गया है। इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छात्रा की मां का आरोप था कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
UP: Action against Inspector in student case, accused of molestation in custody, Police deployed in area
छात्रा की आत्महत्या के बाद मंडी धनौरा में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी धनौरा में छेड़छाड़ से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतका की मां ने आरोप लगाए थे कि पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया।

विज्ञापन


उनके स्थान पर रविंद्र प्रताप सिंह को भेजा गया है। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से परेशान होकर मंगलवार शाम हाईस्कूल की छात्रा ने गढ़वाल एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी थी। बेटी की मौत के बाद मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि उनके मकान के पास रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को परेशान करता था। बेटी जिले के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ती थी। जब भी वह यहां आती थी तो युवक उसका पीछा करते हुए छेड़खानी करता था। इस मामले की शिकायत थाने में तहरीर देकर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले बेटी छात्रावास से घर आई थी, लेकिन युवक के डर से वह बाहर नहीं जा पा रही थी। उनका कहना था कि युवक की हरकत और पुलिस की अनदेखी से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया था। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार त्यागी ने भी घटना को लेकर शुरुआत में अधिकारियों को हादसा बताया था, लेकिन मामला छेड़छाड़ का निकला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने धनौरा इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी का तबादला प्रभारी अपराध शाखा के लिए कर दिया। जबकि पुलिस लाइन से रविंद्र प्रताप सिंह को धनौरा का प्रभार दिया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

मृतक छात्रा की मां के आरोपों के बाद बैकफुट पर आई पुलिस रात भर पीड़िता के घर के आसपास जमी रही। कई पुलिस वाले सादे कपड़ों में छात्रा के घर बाहर खड़े होकर आने जाने वाले नजर रख रहे थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।


मीडिया के लोगों के पीड़िता के घर पहुंचने पर सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी तत्काल उसकी सूचना अधिकारियों को दे रहे थे। पुलिस को डर था कि छात्रा की मौत का मामला राजनीतिक रंग ले सकता है। छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ ने भी दिन में कई बार गांव का दौरा किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed