{"_id":"6aac37ef6c4c16406402498b","slug":"up-23-royal-challengers-defeated-a2r-panthers-by-five-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173229-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने एटूआर पैंथर को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने एटूआर पैंथर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर के एटूआर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स ने एटूआर पैंथर को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चौकों और छक्कों से भरपूर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों ने पहले एटूआर पैंथर को 136 रन पर रोक दिया। इसके बाद तुषार धारीवाल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर पैंथर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 27 रन के स्कोर पर अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद पर्व चौहान ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। निचले क्रम में प्रियांशु सिंह ने 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर उनका साथ दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। पूरी टीम 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर सिमट गई।
यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स की ओर से तालिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.1 ओवर में महज आठ रन देकर चार विकेट झटके। अभय चहल ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि अदीब ने चार ओवर में 20 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी-23 रॉयल चैलेंजर्स को तुषार धारीवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 14 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन ठोके। इसके बाद अभय चहल ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। नसीम ने 25 गेंदों पर नाबाद 26 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अदीब ने नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। अंत में टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।