फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Unpaved streets, incomplete drains... drainage systems are locked in neglect.

Amroha News: कच्ची गलियां, अधूरे नाले... जल निकासी के इंतजामों पर लटके अनदेखी के ताले

Sun, 03 May 2026 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Unpaved streets, incomplete drains... drainage systems are locked in neglect.
अमरोहा। मोहल्ला पुष्करनगर में निकासी के इंतजाम न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कहीं नाले अधूरे है तो कही पर नाले बने ही नहीं, जिससे रास्तों में भरा रहता है। घरों तक पहुंचने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। गलियां अभी कच्ची है और रास्तों में घास खड़ी है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रास्ते ठीक कराए जाएं और नाला निर्माण कराकर पानी निकासी का उचित प्रबंध किया जाए। पानी प्लाटों में ही जाता रहता है और घरों के आगे भर जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप हो रहा है। मुख्य रास्ता भी बहुत खराब है। यहां पर हर समय पानी भरा रहता है, जबकि पास में ही सरकारी स्कूल है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आज तक गलियों को पक्का नहीं कराया गया। कहा कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। रास्ते भी ठीक तरह से बने हुए नहीं है। बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। बताया कि सफाई कर्मी भी रोजाना नहीं आते है, जिससे नालियों में गंदगी पसरी रहती है। खुद ही सफाई करनी पड़ती है। अधूरे नाले होने की वजह से पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। रास्ते काफी नीचे है। जिम्मेदारों को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed