{"_id":"64d2913ed0c2abe93b032b35","slug":"unmarried-girl-gave-birth-son-amroha-relatives-sold-mill-along-with-hospital-staff-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात का सौदा: बिन ब्याही युवती ने बेटे को दिया जन्म, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों संग मिल पौने दो लाख में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात का सौदा: बिन ब्याही युवती ने बेटे को दिया जन्म, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों संग मिल पौने दो लाख में बेचा
Wed, 09 Aug 2023 12:42 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:42 AM IST
सार
लोक लाज का फायदा उठाते हुए अस्पताल स्टाफ ने युवती के परिजनों को झांसे में लिया। नवजात को खरीदने के लिए ग्राहक की तलाश शुरू की गई। इसे बाद नवजात को पौने दो लाख रुपये में बेच दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गजरौला में बिन ब्याही युवती ने बेटे को जन्म दिया तो परिजनों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर नवजात को पौने दो लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
परिजनों को अविवाहित बेटी के गर्भवती होने की जानकारी लगी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटी को चुपचाप निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। बिन ब्याही बेटी के नवजात को जन्म देने पर बदनामी के डर से परिजनों के चेहरे की रंगत उड़ गई।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाते हुए अस्पताल के स्टाफ ने युवती के परिजनों को झांसे में लिया। नवजात को खरीदने के लिए ग्राहक की तलाश शुरू की गई। मशक्कत के बाद नवजात का खरीदार मिला। जिसे पौने दो लाख रुपये में नवजात को बेच दिया गया।
विज्ञापन