{"_id":"633ec0d4869aab747e671da5","slug":"unknown-vehicle-hit-bike-in-naugaowa-sadat-of-amroha-one-killed-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 06 Oct 2022 05:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 06 Oct 2022 05:19 PM IST
सार
जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी विक्रम सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान विक्रम सिंह बुधवार की देर शाम अपने साथी सोबित कुमार और निक्की सिंह निवासी गांव नसीरपुर थाना कांठ के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के सैदपुर इम्मा जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अमरोहा के नौगांवा सादात में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ये हादसा नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास हुआ। जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी विक्रम सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान विक्रम सिंह बुधवार की देर शाम अपने साथी सोबित कुमार और निक्की सिंह निवासी गांव नसीरपुर थाना कांठ के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के सैदपुर इम्मा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आलमपुर गांव के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में विक्रम सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोबित और निक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक विक्रम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के बेटे पवन कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन