फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Union budget will be in line with public aspirations: Suresh Khanna

जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा केंद्रीय बजट : सुरेश खन्ना

Sat, 01 Feb 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Union budget will be in line with public aspirations: Suresh Khanna
नौगांवा सादात/मंडी धनौरा।
विज्ञापन

प्रदेश के वित्त व संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शनिवार को पेश होने वाला केंद्रीय बजट जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है।
वहीं, महाकुंभ हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी न्यायिक जांच की घोषणा की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। वह शुक्रवार को नौगांवा सादात क्षेत्र ते गांव खंडसाल स्थित शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के राणा सिंह मेमोरियल सिख इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे थे। वहां पहुंचने से पहले उन्होंने धनौरा में यह बातें कहीं।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र में स्थित कॉलेज में पहुंचने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री धनौरा के होली पार्क चौराहे पर रुके थे, जहां उनका नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत की आर्थिक शक्ति चीन से भी अधिक है। उन्होंने कहा अगले तीन वर्षों में भारत सुपर पावर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय बजट के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार देश की जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। बजट में मध्यम वर्ग, वेतनभोगी कर्मचारियों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों व अन्य लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्प है। वहीं, महाकुंभ हादसे और शंकराचार्य के बयान पर कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भीड़ के दबाव से बैरिकेडिंग टूटने के कारण लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि मामले में न्यायिक जांच की घोषणा कर दी गई है और जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। उसके बाद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से कहा कि देश और समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निभाएं।

बच्चों को सही राह चुनने के लिए किया प्रेरित
वहीं, शिक्षा मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी ने भी बच्चों को संबोधित कर सही राह चुनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर पहुंचाया है। जबकि, मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश को अलग दिशा दी है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज वार्षिकोत्सव में अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, डॉ. राजीव त्यागी, अमरोहा पालिका अध्यक्ष शशि जैन, धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed