{"_id":"6aad9b494ce40708cd0a0fa2","slug":"unidentified-young-man-dies-after-being-hit-by-a-train-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173355-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
विज्ञापन
कैलसा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में पृथ्वीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शव की पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पृथ्वीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों और क्षेत्र के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। संवाद