{"_id":"585979c04f1c1bd663e3a2bc","slug":"ujhari-nauganva-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी हो सकती है उझारी-नौगावां ब्लाक की अधिसूचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी हो सकती है उझारी-नौगावां ब्लाक की अधिसूचना
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित नौगावां सादात तहसील का मानचित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के वीवीआईपी जिलों में शुमार अमरोहा जनपद पर सरकार की एक और मेहरबानी हो सकती है। बुधवार को लखनऊ में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में उझारी के साथ-साथ नौगावां सादात को भी ब्लाक बनाने की अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिले में 12 नए ब्लाक बनाने की अधिसूचना जारी की गई। कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और विधायक अशफाक अली ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
दो कैबिनेट मंत्रियों और दो दर्जा राज्यमंत्रियों के साथ प्रदेश के वीवीआईपी जिले में शुमार अमरोहा जिले पर आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार की विशेष कृपा बरस रही है। नौगावां सादात को तहसील का दर्जा, हसनपुर में तहसील की नई बिल्डिंग के लिए धन मिलने के बाद अब उझारी के साथ-साथ बिना ब्लाक के तहसील बने नौगावां सादात को ब्लाक का दर्जा देने की तैयारी है।
बुधवार को लखनऊ में में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में दोनों ब्लाकों की अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना है। खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर और विध्ायक अशफाक अली ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
वैसे जिले में दोनों नये ब्लाक बनने की अफवाह मंगलवार को ही पहुंच गई। स्थानीय लोगों के फोन घनघनाने लगे और एक दूसरे से जानकारियां लेते रहे। जिले में पहले छह ब्लाक थे, दो नए ब्लाक बनने से बढ़कर आठ हो जाएंगे। गंगेश्वरी ब्लाक और हसनपुर के कुछ हिस्से को काटकर उझारी ब्लाक में जोड़ा जायेगा।
अमरोहा, धनौरा और जोया ब्लाक की ग्राम पंचायतों को काटकर नौगांवा सादात में जोड़ा जाएगा। बताते चलें कि उझारी ब्लाक के लिए कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और नौगावां सादात के लिए विधायक अशफाक अली काफी समय से प्रयासरत थे। हालांकि डीएम वेद प्रकाश ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।