{"_id":"5fda5b3e8ebc3e3fc432b1b0","slug":"tyre-burst-child-died-jpnagar-news-mbd3728860190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: हवा भरते समय टायर फटने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: हवा भरते समय टायर फटने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर(अमरोहा)। ईंट भट्टे पर ईंट ढोने वाली एक पहिया ट्राली में हवा भरते समय टायर फटने से मासूम की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
यह हादसा नेशनल हाईवे स्थित अतरासी गांव के अड्डे पर हुआ। गांव में इसरार का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। इसरार अतरासी अड्डे पर अमरोहा मार्ग पर टायर-ट्यूब पंक्चर की दुकान चलाते है। उससे मिलने वाली मजदूूरी से परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका दस वर्षीय बेटा मोहम्मद उमेर एक निजी स्कूल में कक्ष पांच का छात्र था। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण वह घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करता था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे मोहम्मद उमेर भी दुकान पर पहुंच गया और ईंटें ढोने वाली एक पहिया हाथ ट्राली में हवा भरने लगा। हवा का दबाव अधिक होने से अचानक तेज आवाज के साथ टायर फट गया। टायर के साथ टूटा रिम का टुकड़ा मोहम्मद उमेर की सिर जा घुसा। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। टायर फटने की अवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। वहीं माता-पिता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।