फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two YouTubers became robbers to buy expensive camera, arrested

महंगा कैमरा खरीदने के लिए मोबाइल लुटेरे बन गए दो यूट्यूबर, किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two YouTubers became robbers to buy expensive camera, arrested
गजरौला। फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से प्रभावित होकर एक लाख रुपये कीमत का डीएसएलआर कैमरा खरीदने की अभिलाषा ने दो युवकों को मोबाइल लुटेरा बना दिया। पुलिस ने 9 मोबाइलों समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनकी बाइक सीज कर दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 51 सौ रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में सीओ सत्येंद्र कुमार ने मोबाइल लूट की घटनाओं का खुलासा किया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि चार अप्रैल की रात दस बजे सीएचसी के सामने से गुजर रहे मनीश निवासी मोहल्ला सुल्तान नगर का मोबाइल बाइक सवार दो बदमाश छीनकर ले गए थे। इससे पूर्व रात नौ बजे फायर ब्रिगेड के सामने पैदल टहल रहे शुभम रस्तौगी का मोबाइल भी छीन लिया गया था। पुलिस दोनों घटनाओं के खुलासे में लगी हुई थी। सीडीआर और लोकेशन के आधार पर पुलिस लुटेरों तक जा पहुंची और अंकुल उर्फ अंकुर तथा आशीष निवासी गांव ईश्वरदेवा थाना बछरायूं को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही यूट्यूबर हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। इनमें अंकुल को एक लाख रुपये कीमत का डीएसएलआर कैमरा खरीदना था। इसीलिए वे क्षेत्र में मोबाइल लूटकर पैसा एकत्र कर रहे थे। इनके कब्जे से नौ मोबाइल भी बरामद हुए। युवकों को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा के साथ ही कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार, कांस्टेबल हिलाल, मोहित कुमार और यशवीर सिंह भी रहे। वहीं बाद में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने पुलिस टीम को 51 सौ रुपये का पारितोषिक देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed