फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two youths of Hasanpur died in a road accident in Bijnor

Amroha News: हसनपुर के दो युवकों की बिजनौर में सड़क हादसे में मौत

Thu, 15 May 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths of Hasanpur died in a road accident in Bijnor
हसनपुर (अमरोहा)। बिजनौर जनपद में हुए सड़क हादसे में हसनपुर के नमन वाल्मीकि (20) व संदीप वाल्मीकि (28) की मौत हो गई। दोनों मसूरी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव पिपलोती खुर्द निवासी नमन वाल्मीकि व पतेई खादर निवासी संदीप वाल्मीकि मसूरी में मजदूरी करने गए थे। दोनों मसूरी से मजदूरी कर बाइक से बुधवार को घर लौट रहे थे। बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय पुलिस ने मृतकों के परिजनों को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप ने अपने पीछे पत्नी पूजा और दो मासूम बच्चों को छोड़ा है। नमन की अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed