फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two youths died and three were injured in the accident

Amroha News: कैंटर और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths died and three were injured in the accident
हसनपुर(अमरोहा)। संभल मार्ग पर कैंटर और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग फंस गए। ग्रामीणों ने वाहन की बॉडी को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें हसनपुर के अरमान (21) व एटा जनपद निवासी रॉबी (30) की मौत हो गई। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे संभल की दिशा से आ रहा कैंटर संभल मार्ग पर गांव कालखेड़ा में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में कैंटर और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, ट्रक में बैठे पांच लोग उसमें फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक की बॉडी काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अरमान पुत्र शमशाद की मौत हो गई। वह एटा से कैंटर में बैठकर हसनपुर अपने घर आ रहा था। इसके अलावा कैंटर में सवार रॉबी पुत्र गिरीशचंद निवासी गांव नंगला गंगा थाना शकरौली जनपद एटा, व कैंटर चालक सोनू पुत्र उमेंद्र सिंह निवासी पंतनगर भी घायल हो गए। ये कैंटर में दूध लेकर मेरठ जा रहे थे। ट्रक में सवार चालक अशोक पुत्र शूरवीर एवं सोनू पुत्र राजपाल निवासी मिलक भारतल थाना नखासा जनपद संभल घायल हो गए। ये पानीपत से ट्रक में कपड़े की कतरन लेकर संभल जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में कर लिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन लोगों को गम्भीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। उपचार के दौरान रॉबी की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि ट्रक और टैंकर की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed