{"_id":"6a2f07d48bb36b16a40f1323","slug":"two-women-including-a-tenant-arrested-in-connection-with-the-theft-at-martyr-sudhishs-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165932-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बलिदानी सुधीश के घर चोरी के मामले में किराएदार समेत दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बलिदानी सुधीश के घर चोरी के मामले में किराएदार समेत दो महिलाएं गिरफ्तार
Mon, 15 Jun 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला पुष्कर नगर में बलिदानी सुधीश कुमार के घर हुई चारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि घर में रहने वाले किराएदार रोहताश और उसकी पत्नी दुर्गा ने ही नकदी और जेवरात चोरी कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी किराएदार की पत्नी दुर्गा और उसकी परिचित महिला कुंता देवी को गिरफ्तार कर चोरी किया माल बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी किराएदार रोहताश अभी फरार है।
रविवार को पुलिस ऑफिस में एसपी लखन सिंह यादव चोरी की घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मूलरूप से संभल जनपद के गांव पनसुखा निवासी बलिदानी सुधीश कुमार की पत्नी कविता देवी अपनी बेटी के साथ पुष्कर नगर स्थित मकान में रहती हैं। मकान की पहली मंजिल पर रोहताश और उसकी पत्नी दुर्गा किराए पर रहते थे, जबकि दूसरी मंजिल पर एक अन्य किराएदार का परिवार रहता था। सात जून को दूसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार अपने गांव चला गया था और आठ जून को कविता देवी भी अपनी बेटी के साथ रिश्तेदारी में चली गई थीं। घर में केवल रोहताश और दुर्गा मौजूद थे। इसी दौरान दोनों ने रूप से कविता देवी के घर से करीब 1.15 लाख रुपये की नकदी और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए।
घटना को अंजाम देने के बाद रोहताश अपने बेटे के साथ घर छोड़कर चला गया, जबकि चोरी का सामान और नकदी मोहल्ले की परिचित महिला कुंता देवी के पास रखवा दिए गए। इसके बाद दुर्गा ने कविता देवी को फोन कर बताया कि बदमाशों ने उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर कविता देवी घर पहुंचीं और पुलिस को जानकारी दी गई। शुरुआत से ही पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों और पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि किराएदार दंपती ने ही चोरी कर लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने आरोपी दुर्गा और कुंता देवी को गिरफ्तार कर चोरी की नकदी व जेवरात बरामद कर लिए हैं। फरार रोहताश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।