फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two thousand meters of high tension wire stolen, report filed

Amroha News: हाईटेंशन लाइन का दो हजार मीटर तार चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two thousand meters of high tension wire stolen, report filed
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने दो माह में तीसरी बार हाईटेंशन लाइन से तार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अब करीब दो हजार मीटर तार चोरी करने का मामला सामने आया है। तार चोरी होने से एक दर्जन से अधिक गांव की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने बुधवार की रात गांव मिठनपुर कलां स्थित बिजली उपकेंद्र से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार चोरी कर लिया। गांव के ही जंगल में चोरों ने आठ खंभों का तार चोरी किया है। इस तार की लंबाई करीब दो हजार मीटर बताई गई है। सुबह ग्रामीणों ने लाइन के तार कटे हुए देखे तो बिजली विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। तार चोरी होने से बिजलीघर से जुड़े लगभग करीब 12 गांवों की सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिसंबर 2024 में चोरों ने नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच में तैयार की जा रही नई हाईटेंशन लाइन का तार दो बार चोरी किया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन, अभी तक पुलिस तार चोरी की घटनाओं का राजफाश नहीं कर सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed