{"_id":"687d56bbd7edbda37c016883","slug":"two-shiv-devotees-died-and-one-injured-in-a-collision-between-a-kanwariyas-tractor-and-a-bike-jpnagar-news-c-15-1-mbd1043-691470-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ियों के ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत में दो शिवभक्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ियों के ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत में दो शिवभक्तों की मौत, एक घायल
Mon, 21 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक में सामने से आ रही शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। रविवार रात 10.15 बजे हाईवे के ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में बाइक सवार कांवड़िये अनुज (22) और नितिन (21) की मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कांवड़िये संभल के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव फतेहउल्लागंज रहटौल के रहने वाले थे। उनके साथ बाइक पर कांवड़िया अनिकेत भी सवार था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालत देखकर सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि संभल जिले के तीनों कांवड़ियों की बाइक झनकपुरी गांव के पास दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज से गुजर रही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसमें टक्कर मार दी। ट्रॉली में भी कांवड़िये सवार थे, जो ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। ट्रॉली में डीजे पर थार्मिक गाने गूंज रहे थे और कांवड़िये उनकी धुनों पर थिरक रहे थे। हादसे से उन कांवड़ियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि उसके बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते हुए वे सभी आगे निकल गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवड़ियों का दूर तक पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार कांवड़ियों के कुछ और भी साथी थे। उनसे पता चला है कि संभल जिले के 30 कांवड़ियों का जत्था बाइक से ब्रजघाट जा रहा था। हादसे के बाद जत्थे में शामिल अन्य बाइक सवार बिना जल लिए गांव लौट गए।
-- -- -- -- -- -- -
बंद थी ट्रैक्टर की एक लाइट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रैक्टर में मुकम्मल हेड लाइट नहीं थी। सिर्फ एक साइड की लाइट जलने से रात के अंधेरे में दूर से यह पता नहीं चल पा रहा था कि यह ट्रैक्टर है। कांवड़ियों की ट्रॉली में तेज आवाज में बज रहे डीजे से ही अनुमान लग रहा था कि शिवभक्तों का कोई वाहन आ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -