{"_id":"612a86448ebc3e79ce55afc7","slug":"two-persons-died-in-accident-jpnagar-news-mbd400765468","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के चौकीदार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के चौकीदार समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली(अमरोहा)। बाइक सवार चौकीदार और अमरूद खरीद रहे लोगों को टक्कर मारकर बेकाबू कार खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक इंटर कॉलेज में चौकीदार और कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
यह हादसा शनिवार की शाम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पलोला गांव के निकट हुआ। यहां पर जफर का परिवार रहता है। चार बेटों में तीसरे नंबर का सरफराज तुर्की इंटर कॉलेज पलोला में चौकीदार था। शनिवार की शाम सरफराज बाइक पर सवार होकर गांव के अड्डे से समान लेने के लिए आया था। यहां पर अमरूद की बगिया भी है। उसके आगे ठेला लगा हुआ था। यहां कुछ लोग अमरूद खरीद रहे थे। तभी जोया की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सरफराज को टक्कर मारते हुए अमरूद के ठेले को उड़ा दिया। जबकि अमरूद खरीदने वाले अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चौकीदार सरफराज और कार चला रहे संभल में रजपुरा थानाक्षेत्र के गवा निवासी बब्लू की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार राजेश उर्फ राजू, अनिल निवासी गवा और दानिश निवासी पत्तेहपुर, लाला निवासी टिकिया फत्तेहपुर, मोहसिन पलोला गंभीर रूप से घायल हो गए।
थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलते ही सरफराज के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि हादसे में गवा निवासी बब्लू और पलोला निवासी सरफराज की मौत हो गई। बब्लू के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
अमरूद के ठेले के उड़े परखच्चे
डिडौली। स्थानीय लोगों को मुताबिक बेहद तेज स्पीड में थे। कार की टक्कर के बाद अमरूद के ठेले के भी परखच्चे उड़ गए है। ठेला उछलकर दूर जाकर गिरा था।