{"_id":"6009d3348ebc3e34462c6d76","slug":"two-persons-arrested-jpnagar-news-mbd3769767122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर में गोकशी करने वाले दो गिरफ्तार, काटने के हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर में गोकशी करने वाले दो गिरफ्तार, काटने के हथियार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर (अमरोहा)। तीन दिन पहले तेलीपुरा गांव में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कटान के उपकरण और मांस ढोने वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि 19 जनवरी को क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने सूचना दी थी कि उसके गांव के पास बलराज निवासी नगलिया जट गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्तियोें ने गोवंशीय पशुओं की हत्या की है। मौके पर काटने के उपकरण और गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुआयना किया। घटना स्थल पर पशु काटने की दो छूरी, एक कुल्हाड़ी, पशुओं की खाल और पांच रस्सी बरामद हुईं। इसके आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
एसपी सुनीति ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस सूत्रों और सुरागकशी के दौरान आरिफ, नसीम, नुरूद्दीन, साहिल निवासी नूरपुर तुगलकाबाद थाना रजबपुर, रामपाल निवासी घोसीपुरा, तबिया, दिलशाद निवासी ढक्का थाना सैदनगली, चीपा उर्फ निषात निवासी उझारी थाना सैदनगली और एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात के नाम सामने आए। गुरुवार को नसीम और साहिल निवासी नूरपुर तुगलकाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक-एक अवैध चाकू और पशुओं का मांस ढोने वाली बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने गोवंशीय पशुओं के वध की घटना का इकबाल किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक नसीम के खिलाफ रजबपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।