फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two people were charged with disturbing the peace after commenting on "I Love Mohammed."

Amroha News: आई लव मोहम्मद पर टिप्पणी से दो का शांतिभंग में चालान

Fri, 26 Sep 2025 04:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:23 AM IST
सार

गजरौला (अमरोहा) में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पुलिस ने दो लोगों का चालान कर कार्रवाई की और मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Two people were charged with disturbing the peace after commenting on "I Love Mohammed."

विस्तार

गजरौला (अमरोहा)। फाइनेंस कंपनी के सिख समुदाय से जुड़े शख्स ने डीपी पर आई लव मोहम्मद लिखकर दो किरायेदार साथियों की प्रतिक्रिया की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने दो आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद निवासी अजय सिंह उर्फ दीप सिंह, बिजनौर का दीपक चौधरी व राकेश कुमार एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। तीनों ही जलाल नगर मोहल्ले में एक कमरे में किराये पर रहते हैं। अजय पर आरोप है कि उसने अपने मोबाइल की डीपी पर लिखा कि आई लव मोहम्मद। जिस पर दीपक चौधरी व राकेश ने मौखिक रूप से यह टिप्पणी कर दी कि क्या तू मुस्लिम है। उस पर आरोप है कि उसने चुपचाप से उनकी मौखिक टिप्पणी की वीडियो बना ली। जिसे उसने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भावनाओं को आहत होने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी। इसके बाद भी वह चुपचाप नहीं बैठा। उसने वीडियो मुस्लिम समाज के लोगों को भेज दी। जिस पर कुछ मुस्लिम युवक शाम को थाने के सामने पहुंचे। यहां पर उन्होंने अल्लाहु अकबर का नारा लगाया। जिस पर पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। अजय उर्फ दीप सिंह पर लोगों की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने बैठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed