फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two members of inter-state vehicle thief gang arrested, three bikes recovered

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two members of inter-state vehicle thief gang arrested, three bikes recovered
गजरौला थाने में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते सीओ धनौरा सत्येंद्र सिंह। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। गजरौला पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक गजरौला और दूसरा हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेशवर का निवासी है। दोनों आरोपी नकली चाबी का इस्तेमाल कर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने थाना गजरौला में प्रेस वार्ता कर बताया कि मंगलवार की रात दस बजे थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिगरी रोड पर कुमराला-पखरौला तिराहे से दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों ने अपने नाम अनस निवासी आदेश नगर कस्बा एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ व गजरौला के मायापुरी निवासी अहसान सैफी बताए। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने पक्का पुल कृपानाथपुर रोड स्थित गोदाम से बरामद किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बाइकों को दिल्ली, मुरादाबाद के मझोला व बिलारी थाना क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया। एक बाइक हाल में ही चोरी करने की बात कही। बताया कि चोरी की गई बाइक को बछरायूं बेचने जा रहे थे। नहीं बिकी तो वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

बकौल पुलिस क्षेत्राधिकारी दोनों ने बताया कि वह नकली चाबी फिट कर बाइक चोरी करते थे। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालान किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी शरद मलिक, दरोगा कमल सिंह, कृपाल सिंह, सिपाही मोहित कुमार व कृष्णवीर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed