फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two members of a gang that stole e-rickshaws and sold their parts were arrested

Amroha News: ई-रिक्शा चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 05 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two members of a gang that stole e-rickshaws and sold their parts were arrested
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चोरी करने के बाद उसके पार्ट्स बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दरोगा सुधीर कुमार टीम के साथ पायती कलां चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव के एक खंडहर मकान में कुछ लोग ई- रिक्शा काट रहे हैं। पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर ई-रिक्शा काट रहे दो लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान पायती कलां और हाल मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर निवासी अजीम व मझोला क्षेत्र के ही मोहल्ला कुंदनपुर लाइनपार निवासी शोभित के रूप में हुई। सीओ के मुताबिक दोनों आरोपी ई-रिक्शा चोरी करके उनके पार्ट्स बेच देते हैं। जबकि, दूसरे ई-रिक्शा की मदद से चोरी के ई-रिक्शा के पार्ट्स को बेच देते हैं। जिस ई-रिक्शा को काट रहे थे वह दोनों आरोपियों ने मुरादाबाद से चोरी किया था। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। चोरी की ई-रिक्शा किसकी थी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed