{"_id":"62926c52efc65d795662d79c","slug":"two-killed-including-the-sugar-mill-manager-riding-the-car-due-to-the-collision-of-the-truck-hasanpur-news-mbd42960850","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार चीनी मिल मैनेजर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार चीनी मिल मैनेजर समेत दो की मौत
विज्ञापन
हसनपुर- गजरौला मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के इलेक्ट्रिकल मैनेजर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार सवार एडिशनल जीएम इंजीनियरिंग समेत चार अन्य साथी भी घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल मैनेजर छत्तीसगढ़ व दूसरे वायल हेड लखनऊ के रहने वाले थे। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के इलेक्ट्रिकल विभाग में तैनात मैनेजर राकेश पैकरा (43) मिल में ही कार्यरत अपने साथी एडिशनल जीएम इंजीनियरिंग अमरनाथ जागीरदार, बायलर हेड रणविजय सिंह (40), मुरली सिंह, सनत त्यागी व दिव्यप्रकाश के साथ शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे कार में सवार होकर गजरौला में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर चंदनपुर त्रिवेणी चीनी मिल के लिए जा रहे थे। गजरौला हसनपुर मार्ग पर गांव से सिहाली जागीर के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। देर रात मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश पैकरा की मौत हो गई।
जबकि शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान रणविजय सिंह ने भी दम तोड़ दिया। अन्य साथियों का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश की गर्भवती पत्नी एवं मासूम बेटी का रोरोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर त्रिवेणी मिल के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है। राकेश मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोबरा पाली क्षेत्र के बालको नगर के रहने वाले थे। कई वर्षों से वह है त्रिवेणी मिल चंदनपुर में कार्य कर रहे थे। वहीं रणविजय सिंह मूल रूप से लखनऊ अलीगंज के केशव नगर सीतापुर रोड मढैयो के रहने वाले थे। कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हादसे में दो मिल अधिकारियों की मौत से मिल कर्मियों में शोक
हसनपुर। सड़क हादसे में दो मिल कर्मियों की मौत की सूचना से मिल कर्मचारियों एवं आवासीय कालोनियों में रहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की सूचना के बाद मिल में शनिवार को कोई कामकाज भी नहीं हो सका। किसानों ने भी मिल पहुंचकर घटना की जानकारी की। मिल कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
गजरौला हसनपुर मार्ग पर सिहाली जागीर के पास जिस ट्रक की टक्कर त्रिवेणी शुगर मिल के दो अधिकारियों की मौत हुई है। उस ट्रक में बीयर की बोतलें भरी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक प्रेमचंद ने बताया कि वह ट्रक में बीयर लेकर अलीगढ़ से बिजनौर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।