फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two killed, four injured in three separate accidents

Amroha News: सड़क पर सांड़, बचने के प्रयास में कार में घुसी बाइक, प्रधान के भतीजे की माैत

Thu, 19 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in three separate accidents
बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

सड़कों तक पहुंच रहे छुट्टा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। बुधवार सुबह अचानक सामने आए सांड़ को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक कार में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव वहांपुर निवासी रिंकू (27) की मौत हो गई। वह ससुराल से गांव लौट रहा था।

घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। सैदनगली थानाक्षेत्र के गावं वहांपुर में राजवीर सिंह की पत्नी प्रधान हैं। राजवीर सिंह के बड़े भाई किसान महाराज सिंह का परिवार भी गांव में ही रहता है। महाराज सिंह का बेटा रिंकू कुमार पिता के साथ ही खेती करता था। उसकी शादी करीब दो साल पहले रहरा क्षेत्र के गांव तरौली निवासी रूबी से हुई थी। रूबी कई दिनों से मायके में गई हुई थी। रिंकू के आठ माह के बेटे की दो दिन से तबीयत खराब थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह रिंकू ससुराल से ही पत्नी व बेटे को लेकर हसनपुर निजी चिकित्सक से दवाई दिलवाने गया था। इसके बाद पत्नी को उसके मायके छोड़कर घर जा रहा था। रहरा-हसनपुर मार्ग पर गांव छपना में शराब के ठेके के पास सड़क पर आए सांड़ से बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रिंकू बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed