फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two hourse rain in city

दो घंटे झमाझम बारिश से जलमग्न हुई सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
two hourse rain in city
अमरोहा में बारिश के चलते जलमग्न सड़क से गुजरते बाइक सवार। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मौसम के मिजाज में मंगलवार को बदलाव आ गया। दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद झमाझम बारिश होने लगी। तेज बारिश से लोग जहां थे वहीं पर उन्हें रुकना पड़ा। दो घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर के अधिकांश इलाके पानी से डूब गए। कोतवाली, नगर पालिका, तहसील, हास्पिटल और डाकघर पानी से जलमग्न हो गई। सड़कों पर एक से डेढ़ फीट पानी खड़ा हो गया। तमाम वाहन पानी में बंद हो गए। जिससे लोगों तो दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बच्चों और युवाओं ने पानी में खूब मस्ती की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में मौसम ने यू-टर्न लिया। करीब डेढ़ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। उसी दरम्यान स्कूलों में छुट्टी हुई। इसके चलते बच्चें घर पहुंच गए। दोपहर दो बजे के बाद तेज बारिश शुरू होने लगी। हुई बारिश से विकास भवन, कलक्ट्रेट, दीवानी कचहरी और नगर पालिका समेत अन्य दफ्तरों में आए लोग हलकान हो गएं। वहीं बारिश के चलते शहर का नगर पालिका दफ्तर पानी से घिर गया। टैक्स विभाग के राजस्व निरीक्षकों की बैठने की जगह पानी से डूब गई। इसके अलावा कोर्ट चौराहा स्थित डाकघर, हास्पिटल, तहसील परिसर, दानिश मंदान, बड़ा दरबार, मंडी चौब, तहसील परिसर पानी से डूब गया। इसके चलते काम के सिलसिले में आए लोग बेहाल हो गए। उन्हें कार्यालय के बाहर बैठ कर इंतजार करना पड़ा। जब बारिश थमी उसके बाद लोग बाहर निकलें। दो घंटा से अधिक समय से बारिश होने से नाली ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते शहर की सड़कों पर नालियों की गंदगी तैरने लगी। इसे देख कर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed