फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two gamblers arrested in police encounter

Amroha News: पुलिस मुठभेड़ में दो जुआरी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Two gamblers arrested in police encounter
अमरोहा। नगर के मोहल्ला जलीलाबाद में बीएमसी अस्पताल के पीछे आम के बाग में जुआ खेल रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शहर में जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। इस क्रम में कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ शहर में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला जलीलाबाद में स्थित डीएमसी अस्पताल के पीछे आम के बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाती आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से भाग निकले। पकड़े गए दोनों जुआरियों ने अपना नाम फईम निवासी मोहल्ला मच्छरट्ठा और जफर निवासी मोहल्ला बसावनगंज बताया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपी फईम पर छह मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed