{"_id":"6a49607a14f64ab0e306d18e","slug":"two-cunning-individuals-arrested-for-swindling-an-elderly-woman-out-of-her-earrings-jpnagar-news-c-15-mbd1049-939907-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वृद्धा से कुंडल ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वृद्धा से कुंडल ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार पकड़े
विज्ञापन
अमरोहा। महिलाओं को सोने के कुंडल दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी किए गए सोने के कुंडल तथा बाइक भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र कमाल निवासी मोहल्ला नौबतखाना, जनपद अमरोहा तथा नदीम पुत्र मोहम्मद रईस निवासी मोहल्ला कुरैशी गली, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। दोनों शातिर महिलाओं को बातों में फंसाकर उनके सोने के आभूषण ठगने की घटनाओं को अंजाम देते थे।
24 जून को ग्राम खलीलपुर निवासी संजीदा से रामलीला मैदान के पास एक जोड़ी सोने के कुंडल के बदले दो जोड़ी कुंडल बनाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। आरोपियों ने महिला से कुंडल उतरवाकर पीतल के कुंडल थमा दिए और फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर ठगी किए गए सोने के कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।