फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two council schools were found closed during inspection, explanation sought

Amroha News: निरीक्षण में बंद मिले दो परिषदीय विद्यालय, स्पष्टीकरण तलब

Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two council schools were found closed during inspection, explanation sought
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता के आदेश पर बीईओ ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालय बंद मिले, जबकि, कई में शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए की फोन कॉल में भी कई शिक्षक गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को बीईओ को निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर माफी विकास खंड धनौरा व प्राथमिक विद्यालय करारनगर विकास खंड अमरोहा बंद मिले। इनके स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय खुशहालपुर विकास खंड गंगेश्वरी में अमित कुमार सहायक अध्यापक अनुपस्थित, प्राथमिक विद्यालय रहरा में मोहित गुप्ता, नावेद आलम विद्यालय में 8:05 बजे उपस्थिति हुए। शिक्षामित्र वंदना व राधा अग्रवाल अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन

विकास खंड गजरौला में कंपोजिट विद्यालय यकबगड़ी का निरीक्षण किया गया। इसमें प्रधानाध्यापक सविता सिंह, सहायक अध्यापक ज्योति चौधरी, शिक्षामित्र परमिता व बबीता अनुपस्थिति मिले। इनका स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं, बीएसए कार्यालय से विकास खंड गंगेश्वरी के 40 विद्यालयों में फोन काॅल कराई गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय जल्लोपुर द्वितीय में सहायक अध्यापक सोनम वर्मा अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बरतौरा में शिक्षामित्र पारुल त्यागी, प्राथमिक विद्यालय ईटा में शिक्षामित्र उषा अग्रवाल, प्राथमिक विद्यलाय जेबड़ा में शिक्षामित्र मिनाक्षी, प्राथमिक विद्यालय कसाईपुरा शिक्षामित्र गजेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय सुतावली में शिक्षामित्र मुमताज अंजुम अप्रैल माह में लगातार अनुपस्थित मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article