फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two businessmen died after their car collided with a truck at an illegal cut.

Amroha News: अवैध कट पर ट्रक में घुसी कार, दो व्यापारियों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen died after their car collided with a truck at an illegal cut.
गजरौला में हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कपड़ा व्यापारियों की कार। स्रोत सोशल मीडिया
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हादसे में कार सवार बरेली के दो कपड़ा व्यापारी सलमान व जाहिद की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो घायल हो गए। चारों हरियाणा से कपड़ा खरीदकर कार से लौट रहे थे। गजरौला से करीब तीन किलोमीटर मुरादाबाद की दिशा में हाईवे पर बने अवैध कट से सर्विस रोड पर उतरे एक ट्रक में पीछे से उनकी कार टकरा गई। पुलिस ने घायलों कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कार चालक अनीस के मुताबिक बरेली के सीबी गंज थानाक्षेत्र के तिलियापुर गांव निवासी कपड़ा व्यापारी सलमान, जाहिद व आसिफ खां बृहस्पतिवार को हरियाणा में कपड़ा लेने गए थे। कपड़े की खरीदारी कर चारों देर रात बरेली लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में पेट्रोल पंप पर जाने के लिए चालक हाईवे पर बने अवैध कट से ट्रक को सर्विस रोड पर उतारने लगा। इस बीच पीछे से आ रही कार बाईं ओर से ट्रक से टकरा गई। जिससे कार सवार सलमान व जाहिद की मौत हो गई जबकि चालक और उनके पीछे बैठा आसिफ घायल हो गया। ट्रक में चीनी मिल के बायलर के उपकरण लदे थे जिन्हें पंजाब के रोपड़ निवासी ट्रक चालक पंजाब से लेकर संभल के चंदौसी क्षेत्र में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का गेट तोड़कर घायलों को निकाला

पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा तोड़कर चारों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां सलमान व जाहिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनीस व आसिफ को डिडौली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल को रेफर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी जानकारी ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हादसे में कार सवार बरेली निवासी दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed