{"_id":"628d3e3f7d844316dc10d71f","slug":"two-brothers-of-hapur-used-to-do-kundal-chain-loot-gajraula-news-mbd4291720187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के दो भाई करते थे कुंडल, चेन लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के दो भाई करते थे कुंडल, चेन लूट
विज्ञापन
अमरोहा जनपद में हापुड़ जनपद के दो सगे भाई कुंडल और चेन छीनने की घटना को अंजाम देते थे। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर गजरौला, नौगांवा सादात और बछरायूं में तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। फोटो देखने पर पीड़ित महिला ने आरोपी व उसकी बाइक को पहचान लिया। पकड़े गए भाइयों में एक की गजरौला में ससुराल है। गजरौला पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी।
सोमवार को गजरौला पुलिस को गच्चा देकर भागे दो बाइक सवार बदमाश गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दबोच लिए। पकड़े गए बदमाश हापुड़ जिले के बहादरगढ़ थाना क्षेत्र के चौहाली गांव निवासी पप्पू उर्फ इकराम और इमामुद्दीन हैं। फिलहाल दोनों भाई गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की चांद कालोनी में रहते हैं। इमामुद्दीन की गजरौला के पखरौला हाशमपुर में ससुराल है। दोनों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा पकड़े जाने की सूचना पर गजरौला एसएसआई प्रेमपाल सिंह वहां रवाना हुए। दोनों बदमाशों से पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने गजरौला में वारदात को अंजाम देना कबूल किया। बछरायूं व नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में भी दो वारदात कबूल कीं। पुलिस को महिलाओं से छीने कुंडल बेच कर प्राप्त हुए पांच हजार रुपये भी मिले। दोनों भाइयों ने बताया कि पखरौला हासमपुर में इमामुद्दीन की ससुराल होने के कारण दोनों भाई हर मार्ग से वाकिफ हैं। वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। गजरौला की एक कुंडल लूट की पीड़िता को फोटो दिखाया तो उसने देखते ही उनको पहचान लिया। बाइक की भी जांच कर ली। एसएसआई ने बताया कि दोनों भाइयों का वारंट बनवा लिया गया है। उनको रिमांड पर लाया जाएगा।