फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   two brothers arrested in canter loot

मसालों से भरे कैंटर की डकैती में असमौली के सगे भाई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
two brothers arrested in canter loot
अमरोहा। चौबीस दिन पहले रजबपुर में नेशनल हाईवे पर मसालों भरे कैंटर की डकैती की वारदात को संभल के असमौली और हापुड़ के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने संभल निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27.50 क्विंटल मसाला, कैंटर, तमंचा-कारतूस और बोलेरो कार बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ऑफिस सभागार में एसपी पूनम ने डकैती की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 मई की रात नोएडा से रुद्रपुर कैच मसाला लेकर जा रहे कैंटर को हाईवे पर रजबपुर के पास कार सवार बदमाशों ने लूट लिया था। इस संबंध में चालक सोनू गिरी निवासी माकड़ी थाना स्याना जनपद बुलंदशहर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। हाईवे पर हुई डकैती की घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया। खुलासे के लिए रजबपुर पुलिस और एसओजी समेत दो टीमें लगाई गई थीं। गुरुवार को रजबपुर इंस्पेक्टर शरद मलिक को मुखबिर की सूचना पर मिली थी कि लूटे गए मसालों के कैटर को लूटने वाले बदमाश भवालपुर की तरफ से फैय्याज नगर चौराहा हसनपुर रोड की ओर आ रहे है। निगरानी के लिए कैंटर के आगे बदमाशों की बोलेरो चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फैय्याजनगर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान भवालपुर की तरफ से कैंटर और बोलेरो आती दिखाईं दीं। जो पुलिस को देखकर बैरियर से पहले ही रुक गईं। पुलिस के टोकने पर बोलेरो और कैंटर से चार व्यक्ति उतरकर खेतों की तरफ भाग गए। जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम कादिर और आमिर निवासी चंदवार की मढै़या थाना असमौली संभल बताया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों ने कब्जे से कैंटर में रखे 130 प्लास्टिक के कट्टे, 20 पेटी कैच कंपनी के मसाले, दो तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। बोलेरो पर नंबर प्लेट न होने की वजह से उसे सीज कर दिया गया। बरामद मसालों का वजन करीब 27.50 क्विंटल है। जिसकी कीमत करीब 7.50 लाख रुपये है। जबकि कैंटर कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed